Patna

Marine Drive:मुंगेर जिले को खास सौगात,सीएम नीतीश करेंगे मरीन ड्राइव का शिलान्यास

Marine Drive:पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंगेर जिले को खास सौगात देने वाले हैं. पटना की तर्ज पर ही जिले में मरीन ड्राइव बनाया जायेगा, जिसका शिलान्यास आज सीएम करेंगे. इसके साथ ही जमालपुर में मदर डेयरी प्लांट का भी शिलान्यास किया जायेगा. इसके अलावा भी कई परियोजनाओं का शिलान्यास आज सीएम नीतीश करने वाले हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मरीन ड्राइव की लागत

मुंगेर में बनने वाले मरीन ड्राइव की बात करें तो, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके निर्माण में करीब 5,119.80 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है. यह मरीन ड्राइव शहर की खूबसूरती के साथ-साथ रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा. मालूम हो मुंगेर के साफियाबाद से सुल्तानगंज तक गंगा पथ बनाया जायेगा. जिसकी लंबाई करीब 42 किलोमीटर है.

 

शहर की खूबसूरती बढ़ायेगा मरीन ड्राइव

दरअसल, पटना में बना मरीन ड्राइव लोगों को खूब आकर्षित करता है. गंगा किनारे लोग सुबह-सवेरे टहलने के लिए पहुंचते हैं और शाम के वक्त भी लोग मनोरम नजारे का आनंद लेने पहुंचते हैं. ऐसे में पटना वाले मरीन ड्राइव की सफलता को देखते हुए ही मुंगेर में भी ठीक वैसा ही रिवर फ्रंट बनाने का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम के दौरान कई अन्य मंत्री, विधायक और अधिकारी मौजूद रहेंगे.

 

मदर डेयरी प्लांट की भी सौगात

इसके साथ ही जमालपुर में मदर डेयरी प्लांट की सौगात भी दी जायेगी. जानकारी के मुताबिक, इस प्लांट को स्थापित करने में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसके साथ ही मुंगेर और इसके आस-पास के लोगों को बड़ा फायदा हो सकेगा. स्थानीय किसानों के साथ पशुपालकों की आमदनी भी बढ़ सकेगी. साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकेंगे. इस तरह से ये दोनों परियोजनाएं बेहद खास मानी जा रही है.

 

इन परियोजनाओं की भी रखेंगे आधारशिला

जानकारी के मुताबिक, आज सीएम नीतीश 12 करोड़ की लागत से तारापुर में बनने वाले धर्मशाला, लखनपुर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माणिकपुर में बनने वाले स्टेडियम, तारापुर में आरसीडी के तरफ से बनने वाले रिंग रोड के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!