डाक पार्सल वैन से लाखों की शराब बरामद:38 कार्टन खेप जब्त,शराब तस्कर फरार
पटना जिले के आईआईटी अम्हारा थाना पुलिस ने लाखों रुपए की विदेशी शराब बरामद की है। शराब पकड़ी गांव के पास सड़क किनारे लावारिस डाक पार्सल पिकअप वैन से मिली।
पुलिस ने वैन से कुल 38 कार्टन (340.875 लीटर) विदेशी शराब जब्त की। शराब तस्करी को छिपाने के लिए वाहन पर ‘डाक पार्सल’ लिखा हुआ था। पुलिस ने पिकअप वैन (रजि. नं. BR11GF-2440) को जब्त कर लिया है। शराब तस्करों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
पुलिस ने 340 लीटर शराब जब्त की
आईआईटी थानाप्रभारी शिव शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की पकड़ी गांव के पास एक लावारिश हालत में डाक पार्सल लिखा हुआ है। पिकअप वैन खड़ी है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की।जांच के क्रम में पता चला कि पिकअप में तहखाना बनाकर शराब की खेप छिपाई गई थी। जिसके बाद वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। जहां वाहन से कुल 340 लीटर अंग्रेजी शराब मिली, जो यूपी में बनी है।
पटना में इसकी डिलीवरी होनी थी। फिलहाल पुलिस ने पिकअप के नंबर से पता लगाया कि वाहन पूर्णिया का है। फिलहाल मामला दर्ज किया है और मालिक का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा शराब तस्कर का भी पहचान की जा रही है। जब्त अंग्रेजी शराब की कीमत बिहार में 5 से 6 लाख रुपया हो सकती है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
