Samastipur

करवा चौथ का व्रत आज:अखंड सुहाग की कामना से महिलाएं करेंगी व्रत,सिद्धि योग का बन रहा संयोग

पटना।कार्तिक कृष्ण चतुर्थी में आज शुक्रवार को कई शुभ संयोग में करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना से पूरे दिन व्रत कर सोलह श्रृंगार कर शिव-पार्वती, गणेश, चन्द्रमा के साथ करवा माता की पूजा करेंगी। फिर अपने पति के दर्शन कर जल ग्रहण करके व्रत को पूर्ण करेंगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

करवा चौथ पर राजयोग का संयोग

 

आचार्य राकेश झा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण चतुर्थी में आज शुक्रवार को करवा चौथ पर शुक्रादित्य राजयोग के साथ कृत्तिका नक्षत्र, सिद्धि योग और जयद् योग का संयोग बन रहा है। ये सभी योग सुख-समृद्धि व सिद्धि देने वाले हैं। व्रती महिलाओं के पति का भाग्योदय होगा और उनके बिगड़े काम सिद्ध होंगे।

 

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

 

प्रदोष काल: संध्या 05:26 बजे से 08:02 बजे तक।

 

चंद्रोदय अर्घ्य: रात्रि 07:58 बजे।

 

वृष राशि का चन्द्रमा शुभकारी

 

करवा चौथ पर आज पूरे दिन चन्द्रमा अपने उच्च की राशि वृष में रहेगा। चन्द्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है। चन्द्रमा यश, आयु और समृद्धि का प्रतीक है। चन्द्रमा इस दिन कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्रों में उपस्थित रहेगा, जो अपने आप में शुभ परिणाम देने वाला है।

 

16 श्रृंगार से मिलता वैवाहिक जीवन का आशीष

 

करवा चौथ के दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करने से अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए महिलाएं इस दिन सोलह प्रकार का श्रृंगार करेंगी।पंच तत्व में एक स्थान पृथ्वी भी शामिल है। मिट्टी शुद्धता, समृद्धि, स्थिरता और धरती तत्व का प्रतिक है। इसलिए मिट्टी के करवे से चन्द्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना गया है।व्रती महिलाएं चलनी से चंद्र दर्शन के बाद अपने पति को उसी चलनी से देखती है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार चलनी से पति को देखने से पत्नी के व्यवहार और विचार दोनों छन कर शुद्ध हो जाते है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!