जम्मू-कश्मीर के आरपीएफ जवान की समस्तीपुर में मौत:मसीना कैंप में हार्ट अटैक से गई जान
समस्तीपुर के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के खानपुर में चुनावी ड्यूटी को लेकर जम्मू कश्मीर से आए आरपीएफ के एएसआई की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई।खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना उच्च विद्यालय में चुनाव ड्यूटी पर तैनात थे, जिनकी पहचान जम्मू कश्मीर के बारामूला जिला के अबला के अब्दुल हमीद गांगी (54 वर्ष) के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, जवान कुछ दिन पहले ही जम्मू कश्मीर से चुनावी ड्यूटी के लिए समस्तीपुर पहुंचे थे। उन्हें जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में तैनात किया गया था। मसीना कोठी कैंप में वह थे।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
बताया जा रहा है कि अब्दुल हमीद गांगी को आज सुबह अचानक हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें साथी कर्मियों ने तत्काल समस्तीपुर के मंडलीय रेल अस्पताल में एडमिट कराया। यहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एएसआई की मौत की सूचना पर जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। सदर डीएसपी टू संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव का पंचनामा बनाकर सदर अस्पातल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
सदर डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरपीएफ के एएसआई की मौत हार्टअटैक से हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सूचना दी गई है। लाश को भेजने की तैयारी की जा रही है। मजिस्ट्रेट की देखरेख में पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
