दलसिंहसराय:ई.भी.एम.कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
दलसिंहसराय,निवार्ची पदाधिकारी 134-उजियारपुर – सह- अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार एवं 138-विभूतिपुर – सह- भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रशान्त रमानिया के द्वारा संयुक्त रूप से 134-उजियारपुर एवं 138-विभूतिपुर के ई.भी.एम.कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक की गई.बैठक में पदाधिकारी एवं कर्मचारी को अवगत कराया गया कि शनिवार को 134-उजियारपुर एवं 138-विभूतिपुर विधान सभा क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाले ई.भी.एम., वी.वी.पैट आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय (बज्रगृह) में आना निर्धारित है.
प्राप्त होने वाले प्रत्येक ई.भी.एम.एवं वी.वी.पैट को जॉचोपरान्त मतदान केन्द्रवार सुरक्षित रखने की दिशा में समूचित कार्रवाई की जाय.साथ ही ई.भी.एम.का सिलिंग का कार्य
दिनांक-29.10.2025 से 01.11.2025 तक किया जाना है. सिलिंग कार्य हेतु प्रतिनियुक्त कर्मी को ई.भी.एम. सिलिंग से संबंधित महत्त्वपूर्ण सभी जानकारी उपलब्ध कराया गया है.सिलिंग हेतु मजदूर की व्यवस्था हेतु दलसिहसराय एवं उजियारपुर प्रखण्ड के सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, गोदाम प्रबंधक सी.एम.आर.प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया गया.
साथ ही आर०बी० कॉलेज स्थित बजगृह की सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर से बजगृह संचालन समाप्ति तक दोनों विधान सभा क्षेत्रों के लिए 01-01 सेक्सन सशस्त्र बल प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध किया गया.दोनों निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा आर०बी०कॉलेज स्थित बजगृह, सिलिंग कार्य स्थल, सी०सी०टी०भी० कैमरा का अधिष्ठापन, रौशनी एवं टेंट संबंधित सामग्रियों का जायजा लिया गया. इसी क्रम में एस०एस०टी० केन्द्र का निरीक्षण करते हुए वाहनों की सघन जाँच की गई.उक्त अवसर पर रवि रंजन कुमार,अवर निर्वाचन पदाधिकारी, राजीव कुमार सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, आकाश कुमार सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह- अंचल अधिकारी सहित ई०भी०एम० कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
