Samastipur

समस्तीपुर:आज रोसड़ा में गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारी पूरी

समस्तीपुर:रोसड़ा : रोसड़ा के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम मैदान में बुधवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के लिए प्रशासन एवं आयोजक दल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है. मैदान में मंच व जनसभा स्थल को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सजाया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अमित शाह हेलीकॉप्टर से रोसड़ा पहुंचेंगे व उपकारा के पीछे बने हेलीपैड पर उतरेंगे. जहां से वे सीधे जनसभा स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे. केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किये गये हैं. डीएसपी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ सहित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बनाये हुए हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!