दिल दहला देने वाली घटना:तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर व्यापारी के दोनों पैर कटे,हुई मौत
पटना।पसराहा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। सतीश नगर रेलवे के पास रेलवे ढाला समीप क्रॉसिंग के निकट तेज गति से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रवण शाह (50) के रूप में हुई है, जो भवानीपुर थाना के गनौल वार्ड 6 के निवासी थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, श्रवण घर लौट रहे थे जब अचानक रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन आई और रौंदती चली गई। हादसे में श्रवण की दोनों टांगें कट गईं। घायल अवस्था में स्थानीय ग्रामीणों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
श्रवण पेशे से व्यापारी थे। घटना की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन सदमे में हैं और पूरा मोहल्ला शोक की चादर में लिपटा हुआ है। एक परिजन ने बताया,श्रवण जी रोजाना इसी रास्ते से गुजरते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
भवानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि मृतक ट्रैक पार करने के दौरान लापरवाही बरत रहे थे। हालांकि, रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर मामले की गहन जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्रॉसिंग पर तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
