Patna

हसनपुर से बरौनी तक रेलखंड का नहीं हुआ निर्माण, दो बार सर्वेक्षण होने के बावजूद अधर में

समस्तीपुर रेल मंडल के हसनपुर से बरौनी तक नए रेलखंड निर्माण को लेकर विभाग की ओर से सर्वेक्षण होने के बाद भी रेलखंड निर्माण के लिए अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। जबकि 29 साल पहले हसनपुर से बरौनी तक रेलखंड निर्माण की सुगबुगाहट होने से लेकर अब तक विभाग की ओर से 2 बार सर्वेक्षण किया जा चुका है। क्षेत्र के आम लोगों का ऐसा मानना है कि हसनपुर से बरौनी तक नए रेलखंड के निर्माण होने से सुदूर देहात के लोगों को रेल की सुविधा मिलेगी। बताया जाता है कि हसनपुर से बरौनी तक नए रेलखंड के निर्माण के लिए साल 1996 व 1998 के बीच रेल मंत्रालय की ओर से सर्वेक्षण का आदेश जारी किया गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उस समय तत्कालीन रेलमंत्री रामविलास पासवान के पहले पर आंशिक रूप से सर्वेक्षण का काम भी किया गया। लेकिन दुर्भाग्य रहा कि आगे काम प्रगति नहीं हुआ। फिर साल 2021 में रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के तहत सर्वेक्षण कार्य किया गया।

 

 

लेकिन सर्वेक्षण के 4 साल बाद भी अभी तक रेलखंड निर्माण के लिए कोई काम शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यदि हसनपुर से बरौनी तक नए रेलखंड का निर्माण होता है, तो हसनपुर से होते हुए पड़ोसी जिले बेगूसराय के खोदावंदपुर, मंझौल, चेरिया बरियारपुर होते हुए बरौनी तक रेलखंड का निर्माण किया जाएगा। इन सुदूर देहात जैसे क्षेत्रों के लोगों को पहली बार रेल सुविधा मिल सकेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!