दलसिंहसराय में महागठबंधन की बैठक मे हुई चर्चा ,बिहार मे तेजस्वी सरकार बनाने की अपील
दलसिंहसराय,उजियारपुर विधानसभा चुनाव को लेकर शहर के एक निजी होटल में महागठबंधन के उम्मीदवार अलोक कुमार के समर्थन में महागठबंधन की एक बैठक आयोजित हुई.जिसमें कार्यकर्ताओं ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में विपक्षी उम्मीदवार को कड़ी चुनौती देने का दृढ़ संकल्प दोहराया.संबोधित करते हुए महागठबंधन उम्मीदवार अलोक कुमार मेहता ने कार्यकर्ताओं से तेजस्वी सरकार के निर्माण के लिए व्यापक समर्थन जुटाने की अपील की. उन्होंने जोर दिया कि मतदाता का एक-एक वोट बिहार की राजनीति और विकास की दिशा तय करेगा.तेजस्वी यादव के हाथ मजबूत करके मुख्यमंत्री बनने पर जोर दिया।
कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं तक अपने चुनावी घोषणापत्र की पहचान को बढ़ाने की बात कही और यह भी कहा कि महागठबंधन के विकास-आधारित प्रावधानों को स्थानीय जनता तक स्पष्ट और प्रभावी तरीके से पहुँचाया जाएगा. बैठक के दौरान उम्मीदवार के समर्थकों ने प्रचार-प्रसार के लिए योजनाओं का ब्यौरा साझा किया और मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया।
चुनावी यात्रा के अगले चरणों में अधिक जनसम्पर्क और रैली-कार्यक्रमों की योजना बतायी गयी.चुनावी घड़ी में महागठबंधन की यह बैठक क्षेत्र के राजनीतिक गतिशीलता को प्रभावित करेगी,ऐसा स्थानीय विश्लेषकों का मानना है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
