Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर फलों की टोकरी में 5 लाख की शराब बरामद,चुनाव में खपाने की आशंका

समस्तीपुर जंक्शन के कारखाना गेट ओर फलों की टोकरी से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। शराब की बोतल के ऊपर सेव, मौसम्मी आदि फल रखा हुआ था। इसे ऑटो से भेजने की तैयारी की जा रही थी इसी दौरान गुप्त सूचना पर आरपीएफ को यह सफलता मिली। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है, हालांकि ऑटो चालक और कारोबारी पुलिस को देखकर फरार हो गया।माना जा रहा है कि सड़कों की सीमा सील किए जाने के बाद ट्रेन के माध्यम से शराब कारोबारी शराब की खेप मंगाएं थे और इस चुनाव में वोट को प्रभावित करने के लिए खपाने की तैयारी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरपीएफ को मिली थी शराब की गुप्त सूचना

 

आरपीएफ के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि समस्तीपुर जंक्शन के कारखाना गेट की ओर ट्रेनों से उतार कर शराब की खेप एक ऑटो में रखा जा रहा है। सूचना के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सह पोस्ट प्रभारी अविनाश करोसिया के नेतृत्व में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी, दीपक कुमार की टीम ने छापेमारी की।पुलिस को देख कारोबारी और ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। बाद में जब पुलिस की टीम ने आटो से उतार कर टोकरी की चेकिंग शुरू की टोकरी के ऊपर फल और नीचे शराब की बोतल, बीयर, केन शराब भरा हुआ था। विभिन्न टोकरियों से 480 बोतल शराब बरामद की गई है। जिसका बाजार मूल्य करीब 5 लाख रुपया बताया गया है।

 

आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश ने बताया कि जब्त की गई शराब सेल फॉर वेस्ट बंगाल, हरियाणा लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरपीएफ पोस्ट पर अज्ञात कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ऑटो को जब्त कर लिया गया है। स्टेशन पर लगी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है कि वह कौन लोग थे जो टोकरी उठाकर ऑटो तक रखा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!