Dalsinghsarai

नामांकन के अंतिम दिन विभूतिपुर से 8 एंव उजियारपुर से 11  उम्मीदवार ने नामांकन पत्र भरा

दलसिंहसराय। उजियारपुर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को उजियारपुर विधानसभा से एनडीए समर्थित उम्मीदवार प्रशांत कुमार पंकज सहित 11 उम्मीदवार और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित उम्मीदवार रवीना कुशवाहा सहित आठ उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उजियारपुर के निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ किशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन

उजियारपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी से अंकित कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा से प्रशांत कुमार पंकज,विकाश वंचित इंसान पार्टी से राजा सहनी,बहुजन समाज पार्टी से बुलबुल कुमार सहनी,भारतीय सम्पूर्ण क्रांतिकारी पार्टी से प्रभात कुमार एंव निर्दलीय से दिलीप कुमार सहनी,दिनेश प्रसाद चौधरी, अरुण कुमार यादव, रणवीर कुमार चौरसिया, उपेंद्र कुमार, महाशंकर चौधरी, निक्की झा ने नामांकन किया.

 

 

वही विभूतिपुर विधानसभा के निर्वाचन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रशांत रमणिया ने बताया कि शुक्रवार को विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू से रवीना कुशवाहा,आम आदमी पार्टी से अरविंद कुमार, जनशक्ति जनता दल से नीलकमल के अलावे निर्दलीय प्रत्याशियों में शशि भूषण दास, रूपांजली कुमारी, प्रह्लाद, कन्हैया कुमार, रामलाल तांती ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!