Samastipur

समस्तीपुर:किसान के घर पर गोलीबारी:ग्रामीणों ने हथियार के साथ 3 को पकड़ा

समस्तीपुर में किसान के घर पर गोलीबारी हुई है। छह बाइक से पहुंचे बदमाशों ने घर पर चढ़कर फायरिंग की है। इस बीच ग्रामीणों ने बाइक सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया। तीन देसी कट्‌टा और कारतूस मिला है। पीड़ित सत्यनारायण महतो का कहना है कि बदमाश हत्या की नीयत से आए थे। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के मालिकाना मुसहरी गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़ित ने बताया कि बुधवार की 6 बाइक पर सावर होकर 2 दर्जन से अधिक बदमाश पहुंचे थे। अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए। खदेड़ कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। तलाशी के दौरान हथियार मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों में हिरासत में लिया। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

 

जांच में जुटी पुलिस

 

रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि घर पर चढ़कर गोलाबारी और मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को लेकर जांच के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने पकड़कर तीन लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया है। देसी कट्‌टा मिला है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!