Patna

बाप-बेटे समेत बहू गिरफ्तार, 3 देसी कट्टा और 14 कारतूस बरामद, एक आरोपी फरार

पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड के सालिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन देशी कट्टे, 14 जिंदा कारतूस, पांच खाली खोखे और चार विंड टोली बरामद की गई है। इस दौरान एक युवक भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने एक ही घर से पिता, पुत्र और पुत्रवधू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कुंदन कुमार (20), उनके पिता नागेंद्र सिंह उर्फ नागिन (61) और पिंकी कुमारी (27) शामिल हैं, जो फरार चंदन कुमार की पत्नी हैं। नागेंद्र सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

 

बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिषेक सिंह ने शुक्रवार देर शाम प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई थी। यह कार्रवाई सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली गांव में की गई।

 

एसडीपीओ ने बताया कि मंझौली गांव के एक घर से ही ये हथियार और कारतूस बरामद किए गए। इस दौरान नागेंद्र सिंह के पुत्र चंदन कुमार मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।नागेंद्र सिंह उर्फ नागिन के खिलाफ सालिमपुर थाने में पहले भी कांड संख्या 198/20 दर्ज है, जो उनकी आपराधिक संलिप्तता को दर्शाता है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!