Samastipur

समस्तीपुर मे 26 लाख रुपये का बिजली बिल देख उपभोक्ता के उड़े होश,लापरवाही सामने आई

समस्तीपुर : विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. विभाग के कारनामे से जिला मुख्यालय से सटे हरपुर निजामत निवासी शंभू नाथ राय के घर अफरा-तफरी का माहौल है. पूरा परिवार हैरान-परेशान हैं. दरअसल बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता के घर 26,43,037 रुपए का भारी-भरकम बिजली बिल भेजा गया है. उपभोक्ता परेशान हैं. मीटर की स्मार्टनेस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अधिक बिल आने की समस्या को लेकर लोग स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध भी कर रहे हैं. बिल ने बिजली विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह का असामान्य बिल आया है. यदि विभाग द्वारा लगाये गये मीटर में इसी प्रकार की खामियां सामने आती रही तो स्मार्ट मीटर की जांच कराने को मांग की जायेगी. हालांकि इसकी शिकायत जब विद्युत कार्यपालक अभियंता व सहायक विद्युत अभियंता से को गई तो उन्होंने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तकनीकी जांच कर सुधार की बात कही है.

 

 

बताते चलें कि इससे पूर्व शहर के भूईंधारा स्थित उपभोक्ता उषा देवी के स्मार्ट मीटर को देखने के बाद सभी अचंभित है. इसकी सूचना जब बिजली कंपनी के वरीय अधिकारियों को मिली तो उनके होश उड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक उक्त उपभोक्ता के स्मार्ट मीटर बैलेंस में 71,08983.77 रुपए जमा है. इसकी जानकारी जब परिजनों को मिली तो वे लोग भी अचंभित है और खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं. बताते चलें कि उपभोक्ता के घर की खपत औसतन 100-120 यूनिट है. वहीं उपभोक्ता प्रति माह करीब एक हजार रुपए जमा करते हैं. इसके बाद रातोंरात अचानक से 71 लाख रुपए बैलेंस आ जाना तकनीकी खराबी की ओर इशारा करता है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!