तेज प्रताप के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी रोहिणी, कहा भाजपा में बलात्कारियों का जमघट है
पटना.बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बड़ा और विवादास्पद बयान दिया है। रोहिणी ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा,’भारतीय जनता पार्टी में बलात्कारियों का जमघट है, वहां बलात्कारी लोग भरे पड़े हैं’।रोहिणी आचार्य ने कहा कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा की बातें तो करती है, लेकिन हकीकत में उनके भीतर ऐसे लोगों की भरमार है, जिन पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि “भाजपा में जो खुद महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, वही सबसे बड़े पाखंडी हैं।
नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना
रोहिणी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार ने विधानसभा के भीतर महिलाओं को लेकर जो बयान दिया था, वह बेहद आपत्तिजनक था। इससे साफ पता चलता है कि महिलाओं के प्रति उनकी सोच कितनी गलत है।”
तेजस्वी यादव की सरकार बनने का दावा
रोहिणी आचार्य ने कहा कि बिहार की जनता इस बार परिवर्तन के मूड में है। उन्होंने कहा, “अब वो सरकार आने वाली है जो रोजगार देगी, नौकरी देगी। बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनने जा रही है।
तेज प्रताप यादव के लिए प्रचार नहीं करेंगी
अपने भाई तेज प्रताप यादव से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर रोहिणी ने स्पष्ट किया कि वह उनके लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, “तेज प्रताप यादव की पार्टी अलग है और हमारी पार्टी अलग। मैं अपने दल, राष्ट्रीय जनता दल, के उम्मीदवारों के लिए ही प्रचार करूंगी। जहां जनता बुलाएगी, वहां जाऊंगी।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि “तेज प्रताप मेरे छोटे भाई हैं, उन पर मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा।”
राहुल गांधी पर पीएम के बयान पर प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राहुल गांधी के “छठ मैया अपमान” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहिणी ने कहा, “हम बिहारवासी छठ को पूरी श्रद्धा से मनाते हैं। बिहार की धरती पर आकर किसी बाहरी व्यक्ति का ऐसा कहना बेहद गलत है।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
