DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:पोखर किनारे मिट्टी काटने के दौरान धंसना धंसने से तीन लोग जख्मी,भर्ती

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के पगड़ा पंचायत अंतर्गत बल्लोचक में शनिवार को दीपावली की तैयारियों के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखर के पास मिट्टी काटने गई तीन स्थानीय निवासी अचानक पोखर किनारे धंसना धंस गया। धंसना के चपेट में आए एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान संजीव शर्मा की पत्नी रेखा देवी (35), राजीव पंडित की पुत्री अंशु कुमारी (14) और प्रमोद पासवान के पुत्र देव राज (10) के रूप में की गई है।सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, गांव के लोग दीपावली को लेकर अपने घर-आंगन सजाने के लिए परंपरागत रूप से पोखर के किनारे से मिट्टी काटने जाते हैं। शुक्रवार दोपहर के समय रेखा देवी, अंशु कुमारी और देव राज भी अन्य ग्रामीणों के साथ पगड़ा पेट्रोल पम्प के समीप स्थित पोखर के पास मिट्टी काट रहे थे। इसी दौरान, अचानक पोखर की कच्ची मिट्टी धंस गई और तीनों लोग उसी में दब गए। मौके पर उपस्थित अन्य ग्रामीणों ने हल्ला करने के बाद तुरंत तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें दलसिंहसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। डॉक्टरों के अनुसार, रेखा देवी की हालत अन्य दो के मुक़ाबले अधिक गंभीर बताई जा रही है, जबकि अंशु कुमारी और देव राज को प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल निगरानी में रखा गया है। गांव में इस हादसे के बादशोक और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पोखर के आसपास सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच तथा घायल परिवारों को तत्काल सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने सावधानी बरतने की अपील की है, खास कर पर्व-त्योहार के समय ऐसे कामों में बच्चों को शामिल न किया जाए.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!