Samastipur

14 साल से फरार दीवाली और छठ मनाने गुजरात से आए वारंटी को समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर पुलिस ने माप तोल मामले में 14 साल से फरार चल रहे एक स्थायी लाल वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुजीत कुमार को कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से पकड़ा गया, जब वह गुजरात से दीपावली और छठ मनाने लौटा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि आधारपुर गांव निवासी सुजीत कुमार पर 14 साल पहले माप तोल विभाग द्वारा मामला दर्ज किया गया था। सुजीत के पिता राम भजन राय आधारपुर चौक पर किराना दुकान चलाते थे और यह मामला उसी दुकान से संबंधित था।

 

मामले की जानकारी मिलते ही सुजीत न्यायालय में पेश होने के बजाय गुजरात भाग गया था, जहाँ वह कंस्ट्रक्शन का काम करने लगा। न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी लाल वारंट जारी किया था।

 

कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गुजरात से अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। सुजीत कुमार ने बताया कि उसे मामले की जानकारी नहीं थी और वह त्योहारों के लिए घर आया था। उसके दो भाई हैं और एक 22 वर्षीय बेटी है।डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!