Samastipur

समस्तीपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत 4 की हुई दर्दनाक मौत

समस्तीपुर,जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी। वहीं चार लोग घायल हो गए। कल्याणपुर के समस्तीपुर- वारिसनगर मुख्य मार्ग केशोपट्टी में गुरुवार की अहले सुबह सड़क किनारे जा रही एक बुजुर्ग महिला को तेज़ रफ़्तार बाइक की ठोकर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 12, केशोपट्टी गांव के शिव नारायण चौधरी की पत्नी नैना देवी(62 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, ताजपुर के बंगरा के ताजपुर- महुआ पथ स्थित राजधानी रोड में अवाबकरपुर गांव के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

 

 

जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक युवक बंगरा थाना क्षेत्र के सिरसिया पंचायत के अहलेतगमा गांव के कन्हाई राय का पुत्र सावन कुमार (18 वर्ष) बताया गया। वहीं जख्मी युवक अहलेतगमा का मुकेश कुमार (17) एवं हरिशंकरपुर बघौनी का रौशन कुमार (22) बताया गया है। वारिसनगर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत स्थित काली स्थान मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी इंद्रजीत महतो का 16 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई।

 

 

मोरवा के ताजपुर थाना क्षेत्र के आसाढी गांव में ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन सड़क में बाइक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत जबकि पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई गई है। मृतक की पहचान अमृतपुर चंदौली निवासी गिरीश चंद्र चौधरी के पुत्र सत्य प्रकाश चौधरी (35 वर्ष) के रूप में की गई। वहीं मृतक की पत्नी मुस्कान कुमारी व पुत्री स्तुति कुमारी (2 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!