Patna

चुनाव जीतने पर डिप्टी सीएम पद के लिये LJPR करेगी दावा

पटना।Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. इस बीच लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने डिप्टी सीएम पद को लेकर अपना रिएक्शन दिया. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान से सवाल किया गया कि बिहार चुनाव के बाद लोजपा (रामविलास) डिप्टी सीएम पद के लिये दावेदारी करेगी या फिर नहीं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चिराग पासवान ने दिया जवाब

सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा, इन सारे विषय पर मुझे लगता है कि समय से पहले चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. अभी तो पहले सरकार बन जाये. महागठबंधन में मुझे लगता है कि इन्हीं सारे महत्वकांक्षाओं ने बेड़ा गर्क कर दिया. आगे चिराग पासवान ने वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि अगर सहनी डिप्टी सीएम बनने के लिए नहीं अड़ते तो… अरे पहले सरकार में तो आ जाओ.

 

जीत को लेकर दिखे आश्वस्त

आगे चिराग पासवान ने यह भी कहा, एक-एक कर हमलोग अपना काम करेंगे. पहले बड़ी जीत मिल जाये. इसके बाद देखा जायेगा कि किस दल ने कैसा प्रदर्शन किया, उसी के आधार पर किसकी क्या भूमिका होगी, यह तय किया जायेगा. दरअसल, इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान जीत को लेकर भी आश्वस्त दिखें. उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत ने पिछले चुनावों में असर दिखाया और इस बार भी एकजुटता से यह असर निर्णायक साबित हो सकेगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!