दिल्ली से पटना का विमान किराया 23500 रुपए:दीपावली और छठ में किराया तीन गुना बढ़ा
पटना।धनतेरस 18 अक्टूबर, दीपावली 20 अक्टूबर और छठ महापर्व 27 अक्टूबर को है। दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों में रोजगार और जॉब करने वाले पर्व में घर आ रहे हैं। यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए विमानन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे समेत अन्य शहरों से पटना का किराया दो से तीन गुना तक कर दिया है।
18 अक्टूबर को दिल्ली से पटना का किराया 23500 रुपए और मुंबई से 30100 रुपए है। दीपावली में मुंबई से पटना का किराया 30200 और छठ में 24100 रुपए हो गया है। ममता ट्रैवल्स के मैनेजर कुमुद रंजन ने बताया कि ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है। बड़े शहरों से पटना आने वाली सभी फ्लाइट भी फुल हैं। इस वजह से किराया दो से चार गुना अधिक हो गया है। इसका असर पटना से जाने वाले विमानों पर भी पड़ने की संभावना है। 10 नवंबर तक किराया सामान्य होने की संभावना है।
सामान्य दिनों में पटना से किराया
दिल्ली का 4000 से 5000 रुपए
मुंबई का 6500 से 7000 रुपए
हैदराबाद का 6000 से 6500 रुपए
बेंगलुरु का 6000 से 7000 रुपए
कोलकाता का 3600 से 4000 रुपए
ट्रेनों में 25 अक्टूबर तक नो रूम, 12 हजार स्पेशल की घोषणा हवा-हवाई
अभी पटना का किराया
कहां से 18 अक्टूबर 25 अक्टूबर
दिल्ली 15000-23500 12700-23500
मुंबई 18400-30100 11700-24100
बेंगलुरु 12900-21600 8600-17500
हैदराबाद 12800-22961 7200-16700
कोलकाता 6000-6500 5500-6500
पुणे 24800-25300 20900-22200
रेलवे ने दीपावली और छठ के दौरान 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी। लेकिन, अभी तक पर्याप्त स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गई हैं। इस वजह से बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित ट्रेनों में 25 अक्टूबर तक सीट नहीं मिल रही है। दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में नो रूम है। तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, मगध एक्सप्रेस, विक्रमशिला, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र राजधानी सहित दो दर्जन ट्रेनों में 25 अक्टूबर तक नो रूम है। लोग वेटिंग टिकट भी नहीं ले सकेंगे। कोलकाता, सूरत सहित अन्य शहरों से आने वाले ट्रेनों की भी लगभग यही स्थिति है। दिल्ली-पटना के बीच अभी पांच स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। इन ट्रेनों में भी 25 अक्टूबर तक वेटिंग है। दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत में भी नो रूम है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
