Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

दलसिंहसराय,शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित आरोग्य प्लस क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई.मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के डीह पगड़ा निवासी किशन सहनी की पत्नी खुशबु देवी (32)के रूप में हुई है.स्वजनों ने बताया की मृतका हृदय रोग की मरीज थी. कुछ दिन पहले यहां पर भर्ती करवाए थे. वह ठीक होकर अपने घर पर थी.आज तबियत खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए क्लिनिक में भर्ती किया गया.डॉ.आलोक कुमार द्वारा मरीज को देखने के बाद सुई दी गई. जिसके बाद महिला की मौत हो गई तब डॉ. ने उन्हें रेफर किया. स्वजनों ने डॉ. पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लिनिक में जमकर हंगामा किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हंगामा होता देख क्लिनिक संचालक द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सुचना दी. सुचना पर पहुंची पुलिस मृतका के स्वजनों को समझाने व पुरे मामले की जाँच में जुट गई. मृतका के पति बंगलोर में रह कर मजदूरी करते है. वही उनके तीन बच्चे है. सभी का रो रो कर बुरा हाल था. क्लिनिक के डॉ.आलोक कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले महिला को एडमिट करवाया गया था।

 

 

जो ठीक होकर चली गई थी. आज मृतका कि बहन द्वारा कॉल पर बताया गया कि महिला को कुछ दिक्क़त हो रही है तो दोपहर में यहां भर्ती करवाया गया था.एक डेरीफालिंग व जोन 1 ग्राम सुई देने के बाद महिला को रेफर कर दिया गया.महिला कि मौत रास्ते में हुई हैं.वही थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि पुरे मामले कि जाँच कि जा रही हैं. आवेदन मिलने पर कारबाई कि जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!