दलसिंहसराय:विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक,प्रेक्षक
दलसिंहसराय,विधानसभा क्षेत्र 138 विभूतिपुर के निर्वाचन प्रेक्षक एम.एल. चौहान,आईएएस ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया.इस दौरान खोकसा और देशरी में बनाए गए सुरक्षा जाँच चौकियों का निरीक्षण किया.निरीक्षण के उपरांत उन्होंने दोनों चौकियों पर की गई सुरक्षा जाँच व्यवस्था को संतोषजनक बताया.इसके बाद प्रेक्षक चौहान ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गंगौली स्कूल स्थित चार संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया और वहाँ की मतदान व्यवस्था और तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.मतदान के दिन किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था न हो।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने दलसिंहसराय स्थित आर.बी. कॉलेज का भी निरीक्षण किया,जो विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम कमीशनिंग एवं डिस्पैच केंद्र के रूप में निर्धारित है.यहाँ उन्होंने मतदान के लिए ईवीएम मशीनों और वाहनों के डिस्पैच की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
जहाँ निर्वाचन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रशांत रमणीया, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.प्रेक्षक चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप हर स्तर पर पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जाए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
