दलसिंहसराय:धनतेरस के मौके पर लोगो ने जमकर की ख़रीददारी, बाज़ारो में दिखी भीड़
दलसिंहसराय,शहर में धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय ज्योति पर्व भी शुरू हो गया.आने वाले पांच दिनों तक शहर रोशनी से जगमगता रहेगा तो वहीं बाजार में भी जमकर खरीदारी होगी.धनतेरस को लेकर बाजार में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई.इलेक्ट्रॉनिक से लेकर बाइक एजेंसियों पर लोगो की भीड़ सुबह से ही देखने को मिला।
शनिवार को लोगों ने धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त को देखते हुए कई कीमती समान को अपने-अपने घरों मे लाने के लिए खरीदारी करते दिखे.झाड़ू, हुका पाती की खरीदारी की.शकुंतला टीवीएस के प्रबंधक राजदीपक ने बताया कि बाजार पर जीएसटी कम होने का असर दिख रहा है.अन्य वर्षों से अच्छा कारोबार होता इस साल दिख रहा है।
बाइक की बुकिंग 5 दिनों से चल रहा था.आज भी लोगों ने अपने पसंद की बाइक खरीदी. वहीं राजेंद्र प्रसाद विनोद प्रसाद ज्वेलर्स के संजीव प्रकाश ने बताया कि धनतेरस पर हर बार अच्छा कारोबार होता है. इस बार भी अच्छा कारोबार हुआ है.धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर लोगों ने जमकर खरीदारी भी की है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
