Samastipur

छठ को लेकर दलसिंहसराय नगर परिषद के जिम्मे 33 घाट, तैयारी तेज

दलसिंहसराय. महापर्व को लेकर दलसिंहसराय नगर परिषद पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है। नगर क्षेत्र के कुल 33 छठ घाटों की जिम्मेदारी परिषद को सौंपी गई है जहां साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर लगातार काम जारी है। लगभग 200 मजदूर दिन-रात घाटों की सफाई, जल स्तर समतलीकरण और तटबंदी निर्माण में लगे हुए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कार्यपालक पदाधिकारी अभिषार कुमार ने बताया कि नगर परिषद की ओर से सभी घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान खतरनाक घाटों की पहचान भी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

उनके अनुसार, ढ़ेपुरा घाट, पगड़ा पुल घाट, जायज पट्टी घाट और केवटा घाट को खतरनाक श्रेणी में रखा गया है, जहां सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी और बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं के जाने पर पाबंदी लगाई जाएगी।नगर परिषद के सफाई कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं को भी घाटों पर स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

कई घाटों पर अस्थायी चेंजिंग रूम, लाइट टॉवर और पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है। बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है ताकि अंधेरे में किसी अप्रिय घटना की संभावना न रहे।अभिषार कुमार ने बताया कि जलाशयों में जमा जलकुंभी और कचरा हटाने का कार्य पूर्णता के अंतिम चरण में है। साथ ही, सभी घाटों पर चूना और फिनाइल छिड़काव किया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!