DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:केवटा के मुकेश की ट्रेन से कटकर लुधियाना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दलसिंहसराय,प्रखंड के केवटा पंचायत वार्ड संख्या तीन निवासी अर्जुन राय के पुत्र मुकेश कुमार(25) की मौत ट्रेन से कटकर लुधियाना में हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्वजनों ने बताया कि वह लुधियाना में रहकर दैनिक मजदूरी का कार्य करते थे.कार्यस्थल पर जाने के दौरान वही रेलवे गुमटी क्रॉस करने के क्रम में ट्रेन के चपेट में आगये.जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई.

जिसकी जानकारी उनके साथ काम पर जा रहे अन्य साथियों ने उनके घर वालों को दूरभाष के माध्यम से दिया.इसकी सूचना मिलती ही परिजनों में कोहराम मच गया.वही शव को लाने परिजन ट्रेन से निकले है.मुकेश अपने पीछे दो बेटा तथा एक बेटी को छोड़ गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!