दलसिंहसराय:शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार:रेलवे फाटक के पास डिलीवरी करते पकड़ा
दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना अंतर्गत, रेलवे फाटक संख्या 44 के पास से पुलिस ने अवैध देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें धंधेबाज की बाइक भी जब्त की गई।
गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर वार्ड 2 निवासी धर्मेंद्र सहनी के रूप में हुई है। वह कैलाश सहनी का बेटा है। पुलिस ने उसे रायपुर गांव स्थित रेलवे फाटक संख्या- 44 के पास से पकड़ा।
उजियारपुर पुलिस को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि एक शराब धंधेबाज प्लास्टिक के गैलन में अवैध देसी शराब लेकर किसी दूसरे धंधेबाज को डिलीवरी करने के लिए रुका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर शराब धंधेबाज अपनी बाइक लेकर भागने लगा। थाने की पुलिस ने अपनी गाड़ी से पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसके पास से करीब देसी शराब और धंधे में प्रयुक्त एक बाइक बरामद कर जब्त की गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी उजियारपुर अजीत कुमार ने बताया कि देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
