Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:काली मंदिर रामपुर जलालपुर में पांच दिवसीय समारोह का हुआ शुभारम्भ

दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के काली मंदिर रामपुर जलालपुर के प्रांगण में पांच दिवसीय काली पूजा समारोह का शुभारंभ दीवाली की रात्रि माँ काली की आराधना से हुई.जिसके बाद प्रतिमा दर्शन हेतु मंदिर के द्वार खोले गए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आयोजन में सार्वजनिक व्रती के रूप रंजीत चौधरी एवं वर्षवार प्रतीक्षारत मूर्ति निर्माताओं में प्रकाश कुमार चौधरी, दिवेश कुमार चौधरी,राजीव कुमार चौधरी द्वारा पूजन प्रक्रिया की गई. वहीं विद्वान उमेश कांत झा एवं इंद्र कांत झा द्वारा सँयुक्त रूप पुरोहित का कार्य किया गया.

 

इसमें पूजा समिति के प्रशांत कुमार,आयुष कुमार, हरिओम कुमार,कन्हैया चौधरी, शालीन कुमार, गोपेश कुमार,जनार्दन कुमार,कृष्ण कुमार कुंदन,पंकज कुमार,बालेंदु शेखर,मुकेश कुमार,सरोज चौधरी व काफी सँख्या में ग्रामीण ओर दूर दराज के भक्तगण उपस्थित थे। पूजा समिति के सक्रिय सदस्य आयुष कुमार द्वारा दी गयी.

 

 

रात्रि में का भारतेन्दु नाट्यकला परिसद के द्वारा नाटक आयोजन किया गया.साथ ही माता महाकाली की 1101 थाली से भव्य महाआरती व भंडार और रात्रि मैं भव्य देवी जागरण किया गया.दूसरी और शहर के विश्कोमान चौक, भगवानपुर चकसेखु में भी माँ काली की पूजा धूमधाम से प्रतिमा स्थापित कर किया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!