Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बाया नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,जलकुंभी में फंसने से गई जान

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत अंतर्गत मुसहरी घाट के समीप बाया नदी में शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर गंज गांव के 55 वर्षीय कुशेश्वर सहनी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुबह में मछली पकड़ने गया था

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुशेश्वर सहनी शुक्रवार सुबह करीब चार बजे रोज की तरह घर के पास बाया नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए। आशंका जताई जा रही है कि नदी में जलकुंभी में फंसने के बाद दम घुटने से उनकी मौत हुई।

 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनकी सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला गया।मुखिया संजीत कुमार साहनी ने पुष्टि की कि कुशेश्वर सहनी मछली पकड़ने का काम करते थे और आज सुबह मछली पकड़ने के दौरान ही उनकी नदी में डूबने से मौत हुई है।घटना की सूचना पर विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!