DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बालान नदी किनारे बने छठ घाट पर डूबने से युवक की हुई मौत,पसरा मातम

दलसिंहसराय,शहर के बलान नदी आई बी किनारे बने छठ घाट पर डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान शहर के सरदार गंज वार्ड 11 निवासी राम प्रवेश पासवान के पुत्र अमरेश कुमार (20) में हुई है. बताया जाता है कि अमरेश छठ पूजा कि संध्या अर्घ्य को लेकर बलान नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आसपास के लोगो कि शोर गुल सुन कर जुटे लोगो ने स्थानीय नाविको व गोताखोरो कि मदद से उसकी तलाश जारी किया. काफी खोजबीन के बाद युवक को बिच नदी से बाहर निकाला गया.जिसके बाद उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.वही सुचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई में जुट गई.थानाध्यक्ष मो.इरशाद ने बताया कि घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराते हुए स्वजनों को सौंप दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!