दलसिंहसराय:सतसंग से घर लौट रही महिला से उच्चक्को ने सोने का चेन झपट कर हुआ फरार
दलसिंहसराय,शहर के वार्ड संख्या 13 काली स्थान मंदिर के पास बाईक सवार उच्चक्को ने सतसंग से लौट रही एक महिला से सोने का चेन झपट कर फरार हो गया.पीड़ित महिला की पहचान मेन बाजार निवासी राम विनोद बरनवाल की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई.घटना के बाद इसकी जानकारी डायल 112 को दिया गया. सुचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
महिला ने बताया की वह सतसंग में गई हुई थी. शाम में घर लौटने के दौरान काली स्थान मंदिर के पास पीछे से एक बाईक पर सवार दो उच्चक्को ने अंधेरा देखकर उसके गले से सोने का चेन झपट लिया. ज़ब तक वह शोर मचाई तब तक दोनों बाईक से फरार हो गए.चेन की कीमत लगभग दो लाख थी।
वही पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जाँच में जुटी थी.लोगो का कहना था कि ज़ब भी कोई बड़ा पर्व आता है शहर में झपट्टामारी कि घटना बढ़ जाती है. पुलिस प्रशासन मेन बाजार सहित शहर के मुख्य चौक चौराहो पर गश्ती को बढ़ाये तो घटना में कमी आ सकती है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
