Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:दो बाइकों की टक्कर में किसान की हुई दर्दनाक मौत,लोगो ने किया NH 28 जाम

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के बाजार समिति अंबेडकर सब्जी मंडी के पास शुक्रवार को एसएस 88 मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँद चौर वाजिदपुर वार्ड संख्या 12 निवासी स्व.राम अवतार सिंह के पुत्र 55 वर्षीय विशुन देव सिंह के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया विशुन देव सिंह प्रतिदिन की तरह सुबह अपने घर से सब्जी लेकर बाजार समिति पहुंचे थे.सब्जी बेचने के बाद वे दोपहर के करीब 12 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे.इसी दौरान उनके सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बुलेट बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई.वहीं बुलेट सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.घटना की सूचना पर भीड़ जमा हो गई।

 

 

लोग मौके पर आक्रोशित हो उठे और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए एन एच 28 चौक सड़क जाम कर दिया. जिससे एन एच 28 व एसएस 88 मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा.जिससे आने-जाने वालों राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.जाम के कारण एंबुलेंस सहित कई वाहन फंसा रहा.सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

 

 

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की.काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया.थानाध्यक्ष इरसाद आलम ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.वहीं घायल युवक का इलाज जारी है.पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को जब्त कर आगे की करवाई में जुट गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!