Dalsinghsarai

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू,प्रसाद के लिए सुखाया गेंहू, खरना आज

दलसिंहसराय,लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शनिवार को व्रतियों के नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ.व्रतियों ने नजदीक के नदी,पोखर व नहर में स्नान कर कहू भात से महापर्व आरम्भ किया.पर्व को लेकर उत्साह का माहौल चारों तरफ देखा जा रहा है.छठ की खरीदारी को लेकर शनिवार को दिन भर बाजार में भीड़ लगा रहा.लोग सुबह-सुबह पूजा के लिए गंगा जल लेने बछवाड़ा के झमटिया,अयोध्या घाट,सिमरिया घाट की तरफ प्रस्थान करते देखे गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसको लेकर नगर परिषद सहित स्वयंसेवी संगठन तथा नदी के विभिन्न घाटों, पोखरों, जलाशयों की साफ सफाई एवं साज-सज्जा में दिन-रात जुटे हैं. पर्व को लेकर व्रतियों द्वारा प्रसाद के निमित गेहूं, चावल इत्यादि को लेकर धो सुखाकर पवित्र करने के बाद छठ के भक्तिपूर्ण एवं मनभावन गीतों के साथ चक्की में उसे पिसाने में जुट गई है।

 

 

शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अस्थायी रूप से फल, सब्जी, सुप, की दुकानें सज गई है.रेडीमेड वस्त्र एवं कपड़ों की खरीददारी को लेकर दिन-भर भीड़ लगी है.वही बाजारों में व्रतियों नहाए खाए को लेकर कददू के रेट बढ़ा दिखा.

छठ पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी है.मुख्य सड़क से लेकर छोटी सड़क पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है.वही जगह जगह पुलिस बल को लगाया गया है,ताकि व्रतीयों को कोई परेशानी ना हो.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!