बिजली का मोटर चोरी करने करने आये चोर की बेगूसराय में करंट से मौत:कट्टा और कारतूस मिला
बेगूसराय में करंट लगने से एक चोर की मौत हो गई। रविवार देर रात बिजली का मोटर चोरी करने गया था। इस दौरान कंट की चपेट में आ गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के फतेहपुर ढ़ाला के पास की है।मृतक की पनसल्ला गांव के रहने वाले पंकज सिंह के पुत्र रोहित कुमार (20) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कामाथान फतेहपुर निवासी नोखे साह के पुत्र राज किशोर साह का घर फतेहपुर ढ़ाला के पास बन रहा है। जहां पानी के लिए उसने चापाकल में बिजली का मोटर लगाया था। देर रात रोहित कुमार वहां पहुंचा और मोटर खोल रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब लोग रास्ते से गुजर रहे थे तो उसे वहां पर देखा। बिजली का तार उसके शरीर से सटा हुआ था। माता-पिता दिल्ली में रहते हैं।
पिता ने दिल्ली जाने के लिए कहा था
मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। रोहित के पिता पिछले महीने आए थे। उन्होंने घर में अकेले रह रहे अपने बेटे को भी साथ में दिल्ली चलने के लिए कहा था। लेकिन उसने इनकार कर दिया। आज यह घटना हो गई।
हथियार बरामदगी से इनकार
सबसे दिलचस्प पहलू है कि चौकीदार ने देसी कट्टा और कारतूस मिलने की बात कही है। जबकि थाना प्रभारी शुभम कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया बिजली का करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। मृतक के पास से हथियार नहीं बरामद किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
