Patna

गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोग डूबे, 2 लापता,दशहरे की खुशियां मातम में बदली

पटना.कटिहार जिले के कुरसेला प्रखंड स्थित कोसी गंगा के संगम तट पर गुरुवार को छोटी नाव (डेंगी) तेज हवा में नदी में डुब गई. नाव पर सवार पांच किसानों में तीन तैर कर बाहर निकले. जबकि दो किसान नदी में लापता हैं. नदी में लापता किसानों का नाविकों व गोताखोरों की सहायता से खोज जारी था. किसान पत्थल टोला से डैंगी पर सवार होकर गंगा पार दियारा खेसारी फसल की बुआई करने जा रहे थे. बताया गया कि दियारा के तट के करीब पहुंच कर तेज हवा से नाव पलटी खा गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तीन किसान नदी से तैर कर बाहर निकले

नदी में लापता किसानों में कुरसेला थाना क्षेत्र के संतलाल सहनी (70) खेरिया सहनी टोला, फुलेश्वर मंडल (65) खेरिया निवासी शामिल हैं. किसान इंदल मंडल, वकील चौधरी व अन्य एक किसान नदी के उफनती धारा से तैर कर बाहर निकल आये.

 

किसानों की खोज जारी

घटना को लेकर खेरिया घाट पर लोगों की भीड़ जुट गयी. माना जा रहा है कि नदी के तेज बहाव में लापता दोनों किसान तैर कर गंगा में दूर बह गये है. खैरिया घाट पर मौजूद राजस्व कर्मचारी आकाश कुमार ने बताया कि लापता किसान के बरामदगी के लिये नावों व गोताखोर के सहयोग से तलाश किया जा रहा है. समाचार प्रेषण तक लापता किसान बरामद नहीं हो सके थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!