Begusarai

बेगूसराय:80 की स्पीड में खड़े ट्रक में घुसी पिकअप,3 की हुई दर्दनाक मौत

बेगूसराय में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सामान से भरे पिकअप ने NH-31 फोरलेन पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर चला गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड 80 से ज्यादा थी। पिकअप के केबिन में ड्राइवर समेत 3 लोग थे। हादसे के बाद सभी के शव गाड़ी में फंस गए। बॉडी तोड़कर लाशों को बाहर निकाला गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शिवचंद्रपुर ढाला के पास की है.मृतकों की पहचान भागलपुर जिले के बीरबन्ना गांव निवासी मो. तनवीर (18), मो. कमाल (45) और मो. नवाब (20) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, काम करने के बाद सभी बनारस से घर लौट रहे थे।

 

बनारस से घर लौट रहे थे

 

जानकारी के मुताबिक पिकअप में सवार लोग घूम-घूमकर बोरिंग करने का काम करते थे। एक सप्ताह पहले बोरिंग करने के लिए बनारस गए थे। काम खत्म होने के बाद पिकअप पर सामान लोड कर तीनों वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसे के शिकार हो गए।हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पिकअप के केबिन में फंसी लाश को किसी तरह से निकाला।

 

भाई बोला- बनारस से कहलगांव आ रहे थे

 

मृतक मो. कमाल के भाई मो. मौजी ने बताया, ‘बनारस से कहलगांव आ रहे थे। गाड़ी में सामान लोड था। 3 लोगों की मौके पर मौत हुई है। मो. छोटू, गुलफरास, राशिद और गुलफराज घायल हैं। सुबह 4 बजे हादसा हुआ है। 4.30 बजे पुलिस से सूचना मिली।’थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!