Patna

अश्वमेघ देवी ने समस्तीपुर से नामांकन किया:बोलीं- जनता की इच्छा पर नीतीश ने जिम्मेदारी सौंपी

समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी अश्वमेघ देवी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। वह ढोल-नगाड़ों और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ समस्तीपुर समाहरणालय पहुंचीं।इस अवसर पर अश्वमेघ देवी ने दावा किया कि उन्हें जनता का अपार समर्थन प्राप्त है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदाताओं की इच्छा पर उन्हें समस्तीपुर विधानसभा से एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के दौरान हजारों कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारेबाजी करते और ढोल-नगाड़ों के साथ मनरिया नृत्य करते हुए सड़क पर नजर आए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

2014 में नित्यानंद राय से चुनाव हार गईं थीं

 

अश्वमेघ देवी का लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। वह 2000 से 2005 तक समता पार्टी से कल्याणपुर की विधायक रहीं, जिसके बाद 2005 से 2009 तक जदयू से इसी क्षेत्र की विधायक रहीं। 2009 में उन्होंने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव जीता था, हालांकि 2014 में वे जदयू के टिकट पर लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी नित्यानंद राय से हार गईं थीं।

 

राजनीतिक पदों पर रहते हुए, अश्वमेघ देवी 2006 से 2011 तक जिला अध्यक्ष रहीं। इसके बाद 2024 में सात महीने के लिए महिला आयोग की सदस्य भी रहीं। उन्होंने 2014 से 2024 तक जिला अध्यक्ष के पद को भी संभाला। अब 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने जदयू के टिकट पर समस्तीपुर से नामांकन किया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!