Samastipur

6 देसी कट्टों के साथ हथियार तस्कर अरेस्ट:समस्तीपुर में सप्लाई करने वाला था हथियार

समस्तीपुर:खगड़िया SP राकेश कुमार के निर्देश पर में अवैध हथियार कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मानसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को मटिहानी ढाला के पास एनएच-31 पर छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसएसपी सह डीएसपी 1 मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार के साथ खगड़िया सीमा में प्रवेश कर रहा है। सूचना के आधार पर मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसने तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास से 6 देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन और एक पिट्टू बैग बरामद किया गया।

 

मुंगेर से हथियार लेकर समस्तीपुर आ रहा था

 

एसएसपी ने बताया कि तस्कर मुफ्फसिल मुंगेर से हथियार लेकर आ रहा था और समस्तीपुर में किसी व्यक्ति को सुपुर्द करने वाला था। इससे पहले भी आरोपी ने एक बार हथियार की खेप पहुंचाई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

 

गिरफ्तार तस्कर की पहचान रामनाथ यादव (30 वर्ष), पिता रामबालक यादव, निवासी भरवारा, थाना हसनपुर, समस्तीपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मानसी थाना में कांड संख्या 229/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास की जांच में जुट गई है और पता लगाया जा रहा है कि वह यह हथियार किसे और कहां सप्लाई करने वाला था.छापेमारी टीम का नेतृत्व पु.अ.नि. शेषनाथ गिरी ने किया। टीम में परि.पु.अनि. रौशन कुमार यादव, सअनि मो. रफीक आलम और सअनि मुकेश कुमार दास शामिल थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!