अनंत सिंह बोले- राजनीति में वही लाए,नीतीश CM नहीं बने तो जीतकर भी विधायकी छोड़ दूंगा
पटना।मोकामा से जदयू प्रत्याशी और बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो वो चुनाव जीतने के बाद भी विधायक का पद छोड़ देंगे।’
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अनंत सिंह ने ये बात कही। उन्होंने बताया, ‘वही (नीतीश कुमार) हमें राजनीति में लाए, इस लाइन वो नहीं रहेंगे तो मैं भी नहीं रहूंगा में।’
बिहार में दूसरा नीतीश कुमार नहीं होगाः अनंत सिंह
इंटरव्यू में अनंत सिंह ने प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी (14 नवंबर के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे) पर कहा, ‘वो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो क्या प्रशांत किशोर बनेंगे।”बिहार में नीतीश कुमार जैसा कोई नहीं है। भूतो न भविष्यति, बिहार में नीतीश कुमार दोबारा पैदा नहीं होगा।’
तेजस्वी को पता है उनकी सरकार नहीं बनेगीः चिराग
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने 15 साल राजद की सरकार को देखा है। उन्होंने बिहार को बर्बाद करने का काम किया। बिहार की जनता इस बार उनको (राजद-महागठबंधन) को मौका नहीं देगी।2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद बड़ी पार्टी बनी, तो वह NDA के कारण बनी। उस चुनाव में NDA में एकता नहीं थी और मेरी पार्टी अलग चुनाव लड़ रही थी।2025 के चुनाव में NDA में एकता है और महागठबंधन डिवाइड है। इस बार के चुनाव का परिणाम ऐतिहासिक होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
