Samastipur

समस्तीपुर में बोले अमित शाह ने 15 बार ‘जंगलराज’ शब्द का यूज किया;लोगों ने रोसरा को जिला बनाने की मांग की

समस्तीपुर के रोसरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 14 नवंबर को दिन के 1 बजे लालू और राहुल गांधी का बिहार से सुपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि ये चुनाव बिहार को जंगल राज से मुक्ति दिलाने का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अमित शाह समस्तीपुर के रोसरा के कर्पूरी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने करीब 25 मिनट तक अपने संबोधन में 15 बार ‘जंगलराज’ का नाम लिया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि लोग गुमराह ना हो, कुछ लोग युवाओं को गुमराह करना चाह रहे हैं।

 

अमित शाह ने कहा कि लालू और राबड़ी की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं दिलाया। कर्पूरी जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न दिलाने का काम किया है, अब उनके जननायक की उपाधि को कुछ लोग छिनना चाह रहे हैं। भारत में एक ही जननायक हैं और वे सिर्फ कर्पूरी ठाकुर हैं।

 

उन्होंने कहा कि लालू ने कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया है, अब उनके नाम पर उनके बेटे वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे दरभंगा से चुनावी सभा को संबोधित कर समस्तीपुर आए हैं। लोगों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने पूछा कि बिहार में लालू राबड़ी की सरकार ने कुछ किया है? लोगों ने जवाब में ‘कुछ नहीं’ कहा। इसके बाद अमित शाह ने कहा कि दरभंगा में एम्स खोला जा रहा है। जबकि लालू राबड़ी की ओर से बिहार में बड़े-बड़े घोटाले किए गए। शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो समस्तीपुर को बहुत बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनाया जाएगा।

 

जगजीवन राम को कांग्रेस ने पीएम बनने नहीं दिया

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दलित के नाम पर वोट मांग रहे हैं लेकिन बिहार के जगजीवन राम को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री बनने नहीं दिया। बिहार का सिर्फ और सिर्फ नीतीश और मोदी ही भला कर सकते हैं।

 

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम और दिल्ली में पीएम का पद खाली नहीं है। कुछ लोग सपना देख रहे हैं, लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं होने वाला है। बिहार में महिलाओं के विकास के लिए 1.21 करोड़ जीविका दीदी को 10-10 हजार दिया गया है। आने वाले दिनों में उन्हें दो-दो लाख रुपए और दिए जाएंगे

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!