अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा- सब ठीक, NDA जीतेगा बिहार चुनाव,राज्यसभा जाएंगे उपेंद्र कुशवाहा
पटना.उपेंद्र कुशवाहा अब मान गए हैं। दिल्ली में अमित शाह से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि, हमारा गठबंधन बिहार चुनाव जीतेगा।सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा को दोबारा राज्यसभा भेजा जाएगा और 1 MLC की सीट दी जाएगी। अप्रैल 2026 में उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
शाह से मिलने से पहले उन्होंने कहा था कि, इस वक्त NDA में सबकुछ ठीक नहीं है। इसके बाद वो नित्यानंद राय के साथ पटना से बुधवार की सुबह दिल्ली निकले। दिल्ली में अमित शाह के आवास पर मुलाकात हुई। अब माना जा रहा है कि, शाह से मुलाकात के बाद ऑल इज वेल है।इस बीच चिराग पासवान ने ब्रह्मपुर से हुलास पाण्डेय, गोविंदगंज से राजू तिवारी, गरखा से सीमांत मृणाल और बखरी से संजय पासवान को सिंबल दे दिया है। सीमांत मृणाल उर्फ प्रिंस चिराग पासवान के भांजे हैं।
सोनबरसा, राजगीर सीट को लेकर JDU-LJP (R) में टकराव
इससे पहले सोनबरसा सीट पर भी JDU और LJP(R) के बीच टकराव देखने को मिला। यहां से जदयू विधायक और मंत्री रत्नेश सदा को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है, जबकि इस सीट को पहले NDA की साझा लिस्ट में LJP (R) के खाते में बताया जा रहा था.नीतीश कुमार ने सोमवार को खुद रत्नेश सदा को पार्टी सिंबल देकर यह साफ संदेश दिया कि जदयू अपने निर्णयों पर अडिग है। जदयू के एक नेता ने बताया कि राजगीर सीट चिराग के खाते में जाने से भी नीतीश कुमार खफा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
