एक्टर अरशद वारसी ने पटना में खाया लिट्टी चोखा:बोले- आई लव यू बिहार
पटना में शनिवार को अभिनेता अरशद वारसी और डायरेक्टर अक्षय शेरे अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘भागवत’ के प्रचार के लिए पहुंचे। इस दौरान अरशद वारसी ने डाकबंगला चौक पर लिट्टी चोखे का स्वाद चखा। उन्होंने लिट्टी की तारीफ करते हुए कहा कि इसका स्वाद सभी व्यंजनों से अलग और लाजवाब है। उन्होंने बिहार के लोगों को मेहनती और ऊर्जावान बताया और कहा, ‘शुक्रिया बिहार, मुझे यहां अपार प्रेम और सम्मान मिला है। आई लव बिहार।’उन्होंने कहा कि यहां की भाषा में पंजाबी जैसा मजा है। गाने मस्ती वाले हैं। लोग भी बहुत अच्छे हैं।
फिल्म की थीम के बारे में बताया
दोनों कलाकारों ने जनता से बातचीत की और फिल्म की थीम और इसकी मेकिंग को लेकर बात की। उन्होंने दर्शकों को इस दिलचस्प थ्रिलर में मिलने वाले रोमांचक अनुभव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को फिल्म की शूटिंग के कुछ किस्से भी सुनाए। फिल्म की कहानी बिल्कुल वास्तविक और जमीन से जुड़ी है। लोगों को यह पसंद आ रही है, यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।
भावनाओं और वास्तविक संघर्षों से निकली कहानी है
निर्देशक अक्षय शेरे ने कहा, भागवत असली भावनाओं और वास्तविक संघर्षों से निकली कहानी है। यह हमारे समाज की सच्चाई और नैतिकता की परतें दिखाती है। फेस्टिवल में यह कहानी पेश करके और पटना के लोगों का उत्साह देखकर बहुत ही उत्साह वर्धक अनुभव मिला है.लोगों से मिलकर, उनकी प्रतिक्रिया जानकर और फिल्म के प्रति उनकी उत्सुकता देखकर हमें एहसास होता है कि हमारी कहानी बनाने का असल उद्देश्य पूरा हुआ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
