सोशल मिडिया से हुआ प्यार,5 बच्चों की मां संग 8 महीने तक किया रोमांस:प्रेमिका बोली- पति के पास जाना
पटना.भागलपुर।’शुरुआती दिनों में लड़के ने मेरा मोबाइल नंबर लिया। फिर फोन पर बातचीत शुरू हुई। इस दौरान उसने मुझे प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद मैंने पति को छोड़ दिया और लड़के के साथ लिव इन में रहने लगी।मैं 5 बच्चों की मां हूं। अब अपने बच्चों और पति के पास जाना चाहती हूं, लेकिन ये लड़का मुझे नहीं जाने दे रहा है। मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा है। मेरे पति मुझे माफ कर चुके हैं।’
ये बातें मीना कुमारी (काल्पनिक नाम) ने कहीं। दरअसल, शुक्रवार को भागलपुर में बीच सड़क पर महिला अपने लिव इन पार्टनर से लड़ाई कर रही थी। वो अपने पति के पास जा रही थी, लेकिन लड़का उसे जाने नहीं दे रहा था।मीना कुमारी लड़के के सामने हाथ जोड़ रही थी, लेकिन लड़का उसे डंडे से पीट रहा था। लड़का कह रहा था, मुझे तुम्हारे साथ ही रहना है। मैं तुम्हें कही नहीं जाने दूंगा।
मामला भागलपुर के जीछो दुर्गा मंदिर के पास का है। मीना कुमारी और उसका लिव इन पार्टनर अनुराग दोनों पीरपैंती के रहने वाले हैं।
सबसे पहले जानिए, प्यार से लेकर तकरार की पूरी कहानी
मीना कुमारी ने बताया कि, ‘करीब एक साल पहले मैं अपनी ननद के पास से लौट रही थी। इस दौरान अनुराग ने मुझे रोका और मोबाइल खराब का बहाना बनाकर मेरे मोबाइल से एक कॉल किया। इसके कुछ समय बाद उसने मुझे कॉल किया। डांटते हुए मैंने उससे कहा था कि आज के बाद दोबारा कॉल मत करना। मुझे लगा कि वो डर गया होगा, लेकिन अगले दिन फिर से अनुराग ने कॉल करना शुरू कर दिया।मुझे धमकी देने लगा कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो तुम्हारे पति को बता देंगे कि तुम्हारा मुझसे अफेयर है या फिर तुम्हारे पति की हत्या कर देंगे। इस डर के कारण मैं उसके झांसे में आ गई।
प्रेमी अनुराग बोला- मैं मीना को जाने नहीं दूंगा
अनुराग ने कहा कि हम दोनों पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। उसके पति ने मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसका पति मेरे कमरे पर पुलिस भी लेकर आया था, लेकिन उस दौरान मीना ने कहा था कि मैं अनुराग के साथ ही रहूंगी, तब वो अपने घर नहीं गई। इसके बाद पुलिस का केस खत्म हो गया।मैं पेशे से ड्राइवर हूं। मैं तो मीना से प्यार करता हूं, एक साल तक साथ रहा हूं, मेरा भी इमोशनल अटैचमेंट है। मैं उसे जाने नहीं दूंगा।
महिला के पति ने कहा- मुझे बस मेरी पत्नी चाहिए, मुझे किसी से शिकायत नहीं
उधर, जब महिला के पति से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे बस मेरी पत्नी चाहिए, मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। गलतियां सबसे होती है, अगर मेरी पत्नी किसी के बहकावे में मेरा साथ छोड़कर चली गई थी तो क्या हुआ, अब उसे अपनी गलती का एहसास हो चुका है।उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पत्नी को साथ रखना है। बच्चों को भी मां की जरूरत है, अगर मेरी पत्नी मेरे पास आना चाहती है, तो मैं उसे स्वीकार कर लूंगा।
स्थानीय लोगों ने अनुराग को पीटा
करीब दो घंटे तक चले ड्रामा के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान भीड़ ने अनुराग की पिटाई कर दी। फिर नाम और पता पूछकर कहा कि अब तुम इस महिला का पीछा नहीं करना। फिर भीड़ में मौजूद कुछ महिलाओं ने मीना को किराए वाले कमरे तक पहुंचाया, जहां से मीना अपने कपड़े और सामान लेकर अपने पति और बच्चों के पास चली गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
