Samastipur

नहाने गया 8 साल का ऋतुराज,समस्तीपुर के करेह नदी में डूबकर मौत

समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में करेह नदी में नहाने के दौरान एक 8 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। यह घटना छठ पर्व के दिन हुई, जब बच्चा अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक बच्चे की पहचान गिद्दा गांव के वार्ड एक निवासी अशोक यादव के पुत्र ऋतुराज के रूप में हुई है। ऋतुराज अपने दोस्तों के साथ करेह नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया.अन्य बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऋतुराज को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

ऋतुराज की मां ने रखा था छठ व्रत

 

मृतक ऋतुराज के पिता अशोक यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऋतुराज की मां अनीता देवी ने छठ का व्रत रखा था और शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर जाने वाली थीं। ऋतुराज के दो भाई और दो बहनें हैं।घटना की सूचना मिलने पर शिवाजी नगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा राहत कोष के तहत मिलने वाली सहायता राशि जल्द ही मृतक बच्चे के परिजनों को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!