Patna

दीपावली पर तीन शुभ योग बन रहे,महालक्ष्मी पूजन के लिए पूरे दिन मुहूर्त,मिट्टी के दीपक जलाना शुभ

पटना.कार्तिक अमावस्या पर सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी। इस वर्ष यह त्योहार खास खगोलीय संयोग में आया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज कलात्मक, बुधादित्य और हंस महापुरुष जैसे शुभ योग बन रहे हैं। सोमवार के दिन पड़ने वाली यह अमावस्या हस्त नक्षत्र और वैधृति योग में आ रही है, जिससे यह दिन अत्यंत मंगलकारी बन गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आज अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में माता महालक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। पूरे दिन महालक्ष्मी के पूजन के लिए शुभ मुहूर्त है। साथ ही भगवान गणेश, कुबेर, सरस्वती, पंचदेव और नवग्रह की भी पूजा की जाएगी। माना जाता है कि मां लक्ष्मी जी से धन-वैभव की प्राप्ति होती है, जबकि भगवान श्रीगणेश सभी कार्यों में सफलता और सिद्धि प्रदान करते हैं।

 

 

मिट्टी के दीपक जलाना शुभ

 

ज्योतिषाचार्य राकेश झा का कहना है कि दीपावली में मिट्टी के दीपक जलाना सबसे शुभ होता है। पंचतत्वों में एक मिट्टी से बने दीपक पवित्र और शक्तिशाली माने जाते हैं। इन्हें जलाने से साहस, पराक्रम और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

 

आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, पंडित गजाधर झा ने बताया कि दीपावली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा का आध्यात्मिक और तांत्रिक दोनों ही दृष्टि से बहुत महत्व है। लक्ष्मी जी धन-संपदा प्रदान करती हैं, जबकि गणेश जी उस धन को प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं। इसीलिए दीपावली पर दोनों देवताओं की संयुक्त आराधना की जाती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!