Patna

209 पेटी विदेशी शराब बरामद:दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 209 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई अहले सुबह गश्ती के दौरान की गई, जिसमें दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस के अनुसार, शराब की यह बरामदगी भुजंगी चौक से मुरादपुर जाने वाली सड़क पर हुई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा लगभग 1877.4 लीटर है। मौके से एक पिकअप वाहन, एक कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

 

गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!