समस्तीपुर:फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने महिलाओं के खाते से रुपए उड़ाए,आक्रोशित ने एजेंट को बनाया बंधक
समस्तीपुर। सिंघिया नगर पंचायत के वार्ड – 6 में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट और ग्रुप लीडर के सहयोग से दर्जनों से अधिक महिलाओं के खाते में फर्जी तरीके ऋण फाइनेंस कर लाखों रुपए महिलाओं को चकमा देकर निकाल लिए गए। महिलाओं को इसका पता तब चला जब दो अलग-अलग फाइनेंस कंपनी के एजेंट महिलाओं के घर पर ऋण वसूली के लिए पहुंचा। जब महिलाओं को इस बात का पता चला तो गुस्साए महिलाओं ने इकट्ठा होकर शुक्रवार दोपहर दो अलग-अलग फाइनेंस कंपनी के 4 एजेंट को बंधक बना लिया।
और इसकी सूचना डायल 112 टीम को दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर के चारों एजेंट को महिलाओं के चंगुल से छुड़ा कर थाना पर लाया। और थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के हवाले कर दिया। इधर दर्जनों महिला की संख्या थाना पर पहुंच कर इस फर्जीवाड़े खुलासा किया। इसके कारण 2 घंटा तक थाना परिसर पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि किसी ने आवेदन नहीं दिया। इसलिए एजेंट को बांड पर छोड़ दिया गया है।