समस्तीपुर में 2 जगहों से 15 लाख की शराब मिली:एक तस्कर गिरफ्तार
समस्तीपुर में उत्पाद विभाग ने 2 अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार को छापेमारी कर करीब 15 लाख रुपए की विदेशी शराब बरामद की। हसनपुर और ताजपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।बताया गया है कि शराब को विधानसभा चुनाव में वोट को प्रभावित करने के लिए छिपा कर रखा गया था। जिसे डिमांड के आधार पर प्रत्याशियों को उपलब्ध कराया जाता। इस मामले में बकरी के रमाकांत कांमती को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस दौरान एक बदमाश मौके से फरार भी हो गया।
प्राथमिकी दर्ज की जा रही है
उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि ताजपुर थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी गांव में शराब की बड़ी खेप छिपा कर रखी गई है।छापेमारी के दौरान मोहम्मद अमजद के यहां से 1999 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जो विभिन्न कार्टन में रखी थी। हालांकि इस दौरान मोहम्मद अमजद मौके से फरार हो गया। मामले में उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सूचना मिली कि हसनपुर थाना क्षेत्र में बकरी वार्ड-13 मोहल्ला में भारी मात्रा में शराब की स्टॉक छिपा कर रखी गई है। सूचना मिलते ही उत्पाद टीम ने छापेमारी की तो विभिन्न जगहों पर अलग-अलग कार्टन में रखी 3387 लीटर विभिन्न कंपनियों की विदेशी शराब बरामद की गई।कीमत करीब 15 लाख रुपए होगी। इस दौरान मौके से रमाकांत कांमती नमक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि इस दौरान ललन शाह नामक आरोपी मौके से फरार हो गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
