Samastipur

समस्तीपुर:करवा चौथ पर 500 रुपए नहीं दिए,पत्नी ने खाया जहर, भर्ती

समस्तीपुर के बिथान इलाके में करवा चौथ का व्रत रखने वाली एक महिला ने पति से मोबाइल पर 500 रुपए मांगा। विवाद होने के बाद महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

महिला ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था और हाथों में मेहंदी भी लगाई थी। पर्व के लिए उसने अपने पति से मोबाइल पर 500 रुपए मांगे। पति ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। नाराज होकर महिला ने घर में रखी दवा पी ली।दवा पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत बिथान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

 

13 साल पहले हुई थी शादी

 

बेहोश महिला की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के मालसर गांव निवासी राजेश ठाकुर की 30 साल की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। सोनी देवी ने बताया कि उनकी शादी 13 साल पहले मालसर गांव के देवनंदन ठाकुर के 35 साल के बेटे राजेश ठाकुर से हुई थी।उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें 10 साल का बेटा शनि कुमार, 8 साल की आंचल कुमारी और 6 साल का आर्यन कुमार शामिल हैं। सोनी देवी के पति राजेश कुमार ठाकुर असम के गुवाहाटी में एक सैलून में काम करते हैं। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर दशरथ कुमार की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है।

 

सोनी कुमारी ने कहा कि आज करवा चौथ व्रत अपने पति के लंबी उम्र को लेकर रखा था ।आज अपने पति से पर्व के सामान लाने को लेकर मोबाइल पर ₹500 की मांग की, उसके पति ने ₹500 भेजने के बजाय अपनी पत्नी से झंझट कर लिया।नाराज होकर सोनी कुमारी ने घर में रखी दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने के बाद आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर दशरथ कुमार ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दिया है।

 

नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर हरी लाल यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर से उन्हें सूचना मिली है। सदर अस्पताल पहुंचकर बेहोश महिला से घटना के बारे पूछताछ की जाएगी । महिला की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!