जीविका की सीएम पर एक-एक हजार रुपए मांगने का आरोप,रोजगार योजना में लाभ के लिए रिश्वत
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड की मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ दिलाने और जीविका समूह में शामिल करने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आया है। महिलाओं ने जीविका की सीएम मधु रानी पर प्रत्येक महिला से 1000 मांगने का आरोप लगाया है।
महिलाओं के खाते में नहीं आई राशि
पीड़ित महिलाओं के अनुसार 11 महिलाओं का एक समूह बनाकर 16 सितंबर को जीविका की सीएम मधु रानी के पास फॉर्म जमा कराए गए थे। हालांकि उनके खातों में अभी तक कोई राशि नहीं आई है। जब महिलाओं ने इस संबंध में मधु रानी से बात की तो उन्होंने कथित तौर पर फॉर्म लौटाते हुए कहा कि बिना पैसे के काम नहीं होगा।
मधु रानी ने आरोपों को निराधार बताया
दूसरी ओर मधु रानी ने इन आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह बिचौलिए का काम है और उन्होंने किसी से कोई राशि नहीं मांगी है। इस मामले में जब जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक नवीन अरविंद गौतम से संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
