ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत,बेगूसराय रेलवे ट्रैक पर मिला शव
बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दुखद रेल हादसा हुआ। चौकी रेलवे ढाला के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
घटना सोमवार की शाम करीब 4 बजे की है। मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली वार्ड नंबर 11 निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। वह महेंद्र साह का पुत्र था।
रेलवे पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ट्रैक पर शव के कई टुकड़े बिखरे हुए थे। पुलिस ने सभी अवशेषों को एक कपड़े में संभाला और पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
